Doctor husband along with friends gang raped his wife: डॉक्टर पति ने पांचवी पत्नी का कराया धर्म परिवर्तन और दोस्तो संग किया गैंगरेप, और बनाया अश्लील Video!

न्यूज डेस्क: यूपी के सहारनपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने आरोप लगाया कि उसने एक ऐसे व्यक्ति से दिल लगा बैठी जिसकी पहले से चार शादियां हो चुकी थीं। शादी के बाद उस व्यक्ति ने उसके और उसकी बेटी के साथ जो किया, उससे इंसानियत शर्मसार हो गई।


कोलकाता की महिला के साथ हुआ धोखा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता कोलकाता के बालीगुंज की रहने वाली महिला है। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि वह डॉ. अहबार हुसैन के साथ 12 मई 2022 से लिव-इन रिलेशनशिप में थी। हुसैन यूपी के सहारनपुर के थाना गंगोह के कोटला मोहल्ला में रहने वाला है। लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद उसने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। महिला की पहले से 7 साल की बेटी है। 



महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद हुसैन ने जबरन उसका और उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन करा दिया और फिर निकाह कर लिया। हैरानी की बात यह है कि डॉक्टर हुसैन पहले से चार शादियां कर चुका था और कोलकाता की रहने वाली यह महिला उसकी पांचवी शिकार थी। 


पांचवी पत्नी का कराया गैंगरेप

21 जून 2023 की तारीख को हुसैन ने उसके साथ एक घिनौना काम किया जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया। पीड़िता के मुताबिक, हुसैन ने उसे बेडरूम के उस कमरे में भेज दिया जहां सीसीटीवी कैमरा लगा था। इसके बाद उसने अपने दो दोस्तों को बुलाया और गैंगरेप कराया। हुसैन कमरे के बाहर सीसीटीवी से अंदर का नजारा देख रहा था। 




अपने साथ हुए इस घिनौनी हरकत के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और मीडिया के सामने आकर सारी बात बताई। फिर एसीपी देहात सागर जैन से मिली और डॉक्टर हुसैन के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। अब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई कर रही है। 


यह मामला उन तमाम महिलाओं के लिए एक चेतावनी है जो बिना छानबीन के किसी भी व्यक्ति पर भरोसा कर लेती हैं और बाद में धोखा खा जाती हैं। कानून और पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दोषी को कड़ी सजा मिले और इस प्रकार की घटनाएं भविष्य में न हो।